दोस्त ने अनपे ही दोस्त को चाकू से मारने का प्रयास किया।
पडरौना - दोस्त ने अपने ही दोस्त को चाकू सेे मारने
का प्रयास किया। यह घटना पडरौना क्षेत्र के ग्राम नादह का है जहां एक ही साथ रहने वाले दोस्त ने अपने ही दोस्त को बुरी तरहा मरा।
घायल का नाम कृष्णा है जो अभी अभी जिला अस्पताल से सही सलामत अपने घर पहुंचे है। कृष्णा से पूछताछ करने पर पता चला कि शाम को उनके दोस्त रोहित पटेल के साथ उनका झगड़ा हुआ था। जिसकी खवर रोहित ने अपने बड़े भाई राहुल को दी। राहुल ने अपने दोस्त राज और दो अन्य साथी के साथ मिलकर कृष्णा पर जान लेवा हमला किया। झगडे की आवाज सुनकर वहा उपस्थित लोगों ने उनको रोकने का प्रयास किया लेकिन जब तक लोग वहां पहुंचते तक तक राहुल और उनके दोस्तों ने कृष्णा को बुरी तरहा घायल कर दिया था।
घायल कृष्णा को उसी रात जिला अस्पताल पर भर्ती करवाया गया। कृष्णा तीन दिन तक अस्पताल में भर्ती थे। डॉक्टर का कहना था कि कृष्णा को पेट में काफी गंभीर चोटे आयी है।
आगे दिन इसकी जानकारी गाव के पंचायत को दी गई। पंचायत ने कृष्णा के हालत को देखते हुए रोहित के घरवालों से कृष्णा के इलाज में खर्च हुए पैसे तथा हाथापाई के दौरान कृष्णा के मोबाइल खो जाने की रकम की वसूली की।
अब कृष्णा का इलाज पडरौना के प्राइवेट हॉस्पिटल में रोहित के घरवालों के द्वारा करवाया जा रहा है।
कृष्णा के हालत में अब पहले से ज्यादा सुधार हुआ है।
अगर आप भी चाहते है जो कृष्णा के साथ हुआ वो आपके साथ ना हो तो आप भी अपने दोस्त से सावधान रहिए पता नहीं कब आपका दोस्त दोस्त रोहित की तरह आप पर हमला करवा दे।

No comments:
Post a Comment